Supreme Court on Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट का संकेत, दिल्ली में चलेंगी सिर्फ BS-VI गाड़ियां
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस (CJI) सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने संकेत दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में केवल BS-VI उत्सर्जन मानक वाली गाड़ियों को ही चलने की अनुमति दी जा सकती है।



